फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक,व्यापारी से मांगी लाखों की रंगदारी

Wed, 30 Dec 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 बापू इंटर कॉलेज के शिक्षक व सांगीपुर के एक व्यापारी से लाखों रुपये की रंगदारी विकास सिंह के नाम पर मांगी गई है। इससे भयभीत शिक्षकों व व्यापारियों ने पुलिस से शिकायत करने के बाद अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सांगीपुर थाना क्षेत्र के बापू इंटर कॉलेज लालगंज में नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता के पद पर जय प्रकाश मिश्रा तैनात हैं। वह बुधवार को समय पर कॉलेज पहुंचे। वह कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहे थे। तभी उनका मोबाइल बजा। इस पर वह कक्षा से बाहर निकलकर बात करने लगे। फोन करने वाले ने खुद को विकास सिंह बताया। बोला कि दो लाख रुपये दे दो अन्यथा जान से हाथ धोना पड़ेगा। यह सुनते ही शिक्षक के हाथ-पैर फूल गए।

वह इतनी बड़ी रकम की व्यवस्था न कर पाने की बात कहने लगे। फोन करने वाले ने उनकी बात अनसुनी करते हुए कहा कि रुपये का इंतजाम कर लो। अन्यथा जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद उसने फोन काट दिया।उन्होंने फिराती मांगे जाने धमकी की बात साथियों को बताई।
विज्ञापन


दूसरी घटना सांगीपुर बाजार के व्यापारी भगवानदीन वैश्य के साथ हुई। उनके मोबाइल पर सुबह करीब 10.05 बजे फोन आया। फोन करने वाले ने विकास सिंह का नाम लेते हुए एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बोला कि वह रुपये न देने पर पूरे परिवार को तबाह कर देगा। इस धमकी से व्यापारी सहम गया। दिन में उसके पास तीन बार फोन आया और केवल रुपये जल्द से जल्द तैयार करने की बात फोन करने वाला कहता रहा।

 इस मामले की जानकारी के बाद व्यापारी दहशत में आ गया। शिक्षकों और व्यापारियों ने सांगीपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

शिक्षक और व्यापारी से एक ही नंबर से रंगदारी मांगने वाले की खोजबीन पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद प्रारंभ की। सूत्रों की मानें तो फोन करने वाले की लोकेशन इलाहाबाद के बैरहना मोबाइल टावर से मिली है। पुलिस उस नंबर को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें