फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Fri, 25 Dec 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन शुक्रवार को भाजपाइयों ने सुशासन संकल्प दिवस के  रूप में मनाया। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के मंत्री रामचंद्र मिश्र ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे विराट व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति पूरे विश्व में नहीं है। कहा कि देश में सड़कों का जाल बिछाने वाले वह एकमात्र नेता थे।
विज्ञापन


पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने परमाणु परीक्षण करके विश्व को अपनी ताकत का एहसास कराया। उन्होंने कहा कि उनके फैसले लेने की क्षमता और कर्मठता ने पूरे देश में उन्हें लोकप्रिय बनाया। इस मौके पर जिला महामंत्री गिरधारी सिंह, गोकुलनाथ श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र, गायत्री केसरवानी, नपा अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, संजय सिंह, प्रमोद पांडेय, अमरेश पांडेय, प्रमोद केसरवानी, राजन सिंह, शिव प्रसाद सिंह, अवधेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

इधर मां चंद्रिका देवी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर पूर्व प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीरज ओझा, पंकज खंडेलवाल, वागीश मिश्र, अच्युतानंद पांडेय, आशीष मिश्र, विजय शुक्ल, विनोद भारती, आलोक गर्ग, राहुल मिश्र आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा केेंद्र ने अटल का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। लेखाकार प्रमोद प्रियदर्शी ने बताया कि 26 से 28 दिसंबर के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 29 दिसंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें