फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से धूप भी बेअसर

Thu, 24 Dec 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह-शाम और रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड से परेशान लोगों को गुरुवार को दिन में धूप निकलने के बाद भी राहत नहीं मिली। सर्द हवाओं और हल्के कोहरे के बीच धूप भी कांपती नजर आई। उसका असर नाम मात्र का रहा। सीजन में पहली बार लोगों को शीतलहर का एहसास हुआ। दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। हर कोई बस आग का सहारा खोज रहा था। शाम को पांच बजते ही लोग घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन


सुबह की धुंध और बर्फीली हवाओं का सितम दिनभर जारी रहा। गुरुवार को न्यूनतम और अधिकतम पारा नीचे खिसकने के  कारण गलन भरी ठंड का दौर जारी रहा। अधिकतम तापमान नीचे खिसकने से गलन भरी ठंड से जिले के लोग सिहर उठे। ऊपर से नीचे तक ऊनी कपड़े  से बदन ढकने वाले लोग भी कड़ाके की ठंड से कांपते रहे। न्यूनतम तापमान 02.01 पर आ गया जबकि अधिकतम तापमान 22.0 पर पहुंच गया। दिन और रात के तापमान में गिरावट आने के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया। मौसम विशेषज्ञ देशराज सिंह मीना की मानें तो ठंड का प्रकोप अभी और बढ़ सकता है। पूरब और उत्तर की ओर से चलने वाली हवाओं के स्थिर होते ही घना कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें