फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी काउंसलिंग के अभ्यर्थियों को सोमवार को मिलेगा पत्र

Thu, 24 Dec 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटीसी प्रशिक्षण के लिए माह भर पहले काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों को गुरुवार से कॉलेज आवंटन पत्र मिलने शुरू हो जाएंगे। गुुरुवार को दूसरे चरण के 338 अभ्यर्थियों को आवंटन पत्र बांटे गए, जबकि तीसरे चरण की काउंसलिंग कराने वालों को 28 दिसंबर को दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले के निजी बीटीसी कॉलेजों में प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को गुरुवार से कॉलेज आवंटन का पत्र वितरण शुरू हो गया है। डायट प्रशासन ने गुरुवार को तेजी दिखाते हुए अवकाश होेने के बावजूद अभ्यर्थियों को शाम तक पत्र वितरित किए। दूसरे चरण के 338 अभ्यर्थियोंको गुरुवार को पत्र वितरित किया गया है, जबकि तीसरी काउंसलिंग कराने वाले 300 अभ्यर्थियों को 28 दिसंबर को आवंटन पत्र दिए जाएंगे। इस प्रकार जिले में 638 अभ्यर्थियों का चयन होने के बाद भी जिले में लगभग 450 सीटें खाली रह जाएगी। इन खाली सीटों को भरने के लिए डायट प्रशासन को नए सिरे से काउंसलिंग करानी होगी। डायट प्राचार्य सुनीलदत्त ने अभ्यर्थियों से जल्द कॉलेज पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें