मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को भी कर्मचारी पेन डाउन हड़ताल पर रहे। 23 दिसंबर को डीएम का घेराव कर कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। परिषद के जिला संयोजक राजेश मोहन मिश्र ने बताया कि जिले के विभिन्न कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों को हड़ताल के लिए जागृत किया गया।
मंगलवार को भी कर्मचारियों के समूह ने जिला विद्यालय निरीक्षक, तहसील सदर, सिंचाई विभाग, चकबंदी और वन विभाग आदि कार्यालयों में पहुंचकर पेन डाउन हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। राजेश मोहन ने दावा किया कि हड़ताल सफल रही। कर्मचारियों ने समर्थन किया। 23 दिसंबर को दोपहर तीन बजे जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सरकार को प्रेषित किया जाएगा। इस मौके पर मनोकानिका उपाध्याय, विजय शर्मा, रामनरेश, सुरेश पांडेय, रमाशंकर, भरत यादव, विजय यादव, सुनील, डीबी सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।