फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ सिपाही ने टिकट फाड़कर यात्री का कर दिया चालान

Mon, 21 Dec 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रयाग से फैजाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रहे विष्णु सिंह नामक के एक यात्री का टिकट फाड़कर आरपीएफ के सिपाही ने उसका रेलवे एक्ट में चालान करवा दिया। इतना ही नहीं उसका मोबाइल और पर्स भी छीन लिया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के रहने वाले विष्णु सिंह का आरोप है कि वह पैसेंजर ट्रेन से इलाहाबाद से आ रहे थे। प्रतापगढ़ स्टेशन के पहले ही ट्रेन में आरपीएफ के सिपाही ने उनका टिकट फाड़ दिया और रेलवे एक्ट में चालान कर दिया। विष्णु का आरोप है कि सिपाही ने अभद्रता करते हुए उनका मोबाइल और पर्स भी छीन लिया। विष्णु को इलाहाबाद में रेलवे कोर्ट में जमानत करानी पड़ी। इस बारे में आरपीएफ इंस्पेक्टर से बात करने का प्रयास किया गया, मगर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें