फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर दो सेक्रेटरी निलंबित

Mon, 21 Dec 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर विकासखंड बेेलरखनाथ धाम के सेक्रेटरी कमलाकांत पांडेय और राघवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही विकास कार्यों में शिथिलता बरतने पर खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी दी है। विकास भवन के अधिकारियों से कहा है कि वे दिन में 10 से 12 बजे तक जनता की समस्याएं सुनें।
विज्ञापन


सीडीओ ने कहा है कि शासन की मंशा के अनुसार विकास कार्य नहीं किए जा रहे हैं। जिससे शासन तक गलत मैसेज जा रहा है। लोगों को दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। अधिकारी भ्रमण नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि ब्लाकों की समस्याएं मुख्यालय तक आ रही हैं। बाबा बेलखरनाथधाम विकास खंड के विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले दो सेक्रेटरी पर सीडीओ ने गाज गिरा दी। उन्होंने कमलाकांत और राघवेंद्र का सस्पेंड कर दिया है।

सीडीओ ने कहा कि विकास भवन में बैठने वाले अधिकारी और कर्मचारी जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनें और उनका निराकरण कराएं। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच जनता की समस्याएं सुनी जाएं। उन्होंने मीटिंग में कई बीडीओ के पेच कसे हैं। चेतावनी दी है कि अगर विकास कार्य में लापरवाही बरती गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें