फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के सामने दुल्हन के चचेरे भाई ने भरा सिंदूर

Wed, 17 Jun 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्ते को कलंकित करते हुए दुल्हन के चचेरे भाई ने दूल्हे की मौजूदगी में उसे वरमाला पहनाते हुए उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। खचाखच भरे पंडाल यह नजारा देख सब हैरान रह गए। बाराती हंगामा करने लगे। रात भर हुई पंचायत के बाद सुबह लेन-देन कर बारात वापस हो गई। अंतू इलाके के नेवादाकला गांव में सोमवार लालगंज से बारात आई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। बरातियों की खातिरदारी के लिए लड़की पक्ष के लोगों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ रखी थी। द्वारचार के बाद जयमाल के  लिए संजे पंडाल में दूल्हा पहुंच गया। सिंहासन पर बैठकर दूल्हा, दुल्हन का इंतजार कर रहा था। इसीबीच वीडियोग्राफर और फोटोग्राफर से घिरी दुल्हन मंच की ओर आती दिखाई दी। दुल्हन के पीछे-पीछे उसके  ताऊ का लड़का राजा भी चल रहा था।
विज्ञापन


दुल्हन की लिबास में लिपटी दुल्हन जैसे ही मंच पर पहुंची। दूल्हा के सामने खडे़ चचेरे भाई ने दुल्हन की सहेली से वरमाला लेकर उसके गले में डाल दिया, उधर दुल्हन ने भी वरमाला चचेरे भाई के गले में डाल दी। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले वह दुल्हन के गले में मंगलसूत्र और जेब में रखे सिंदूर को उसकी मांग में भर दिया। यह सब नजारा देख बाराती हंगामा करने लगे और घर के लोग दंग रह गए। घर के लोगों ने युवक की पिटाई शुरू की तो दुल्हन बचाव में आ गई। रात भर चली पंचायत में सुबह वर पक्ष के लोगों ने शादी में हुए लेन-देन और खर्च की भरपाई कर बारात वापस चली गई। हालांकि मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें