फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल संसद में चयनित बेल्हा की श्रेया का हुआ सम्मान

Mon, 21 Dec 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल संरक्षण उत्तर प्रदेश द्वारा विधान भवन लखनऊ के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल संसद में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए सरोजनी इंटर कॉलेज कुसमी की छात्रा श्रेया सिंह का चयन किया गया। कॉलेज से पांच छात्र/छात्राओं को बाल संसद के लिए नामित कर लखनऊ भेजा गया था। इसमें श्रेया सिंह, शिवांगनी सिंह, प्रद्युम्न दूबे, यशवंत सिंह और दीपक मिश्रा के नाम थे। साक्षरता निकेतन में की गई स्क्रीनिंग में प्रदेश से 22 छात्रों का चयन अंतिम रूप से किया गया।
विज्ञापन


 इसमें सरोजनी की छात्रा श्रेया सिंह का नाम भी शामिल था। चयनित 22 छात्रों के साथ श्रेया सिंह को भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सम्मुख अपने विचार रखने का अवसर प्राप्त हुआ। श्रेया के चयन से कॉलेज परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वहां से लौटने के बाद कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में श्रेया को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य डॉ.राजेश भट्ट ने कहा कि श्रेया ने जिले का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव, सुधीर मिश्रा, योगेश कुमार, प्रमोद, नौसाद, मंजू मिश्रा और मंजू गौड़ आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें