फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला गायब युवक का शव

Sun, 20 Dec 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने के दौरान गायब हुए युवक का शव रविवार को तालाब में मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसका शव देखते ही बिलख पड़े । शनिवार को ही उसके गायब होने की तहरीर दी गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के झाेंकवारा पूरे कुर्मियान गांव निवासी दिनेश सरोज (35) पुत्र रामबरन सरोज बीते दिनों गांव में आई बारात में शामिल होने गया था। उसे जानकारी हुई थी कि गांव में आने वाली बारात में आर्केस्ट्रा है। रात में वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। बावजूद इसके छह दिन बीतने के बाद भी वह नहीं मिला।

 इस पर शनिवार को थाने में उसके गायब होने की तहरीर दे दी गई। पुलिस अभी इस मामले की जांच शुरू कर ही रही थी कि रविवार की सुबह उसके शव के तालाब में दिखने की सूचना मिल गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह शौच जाने वाले लोगों ने शव देखा तो गांव के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अभी इसे हत्या नहीं दुर्घटना मान रही है। कहा जा रहा है कि शौच के लिए वह तालाब के पास गया होगा और पैर फिसलने से गिर गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से स्थिति कुछ साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें