फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की गोली मारकर हत्या

Sun, 13 Dec 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 सपा नेता रमाशंकर यादव (48) को शनिवार रात अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद कई थानों की पुलिस के साथ अफसर मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। परिजनों से पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश में पुलिस जुट गई।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के बख्शा की बाग आलापुर निवासी रमाशंकर यादव करीब छह माह पहले ही सपा में शामिल हुए थे। शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर के भीतर बरामदे में बैठे थे। परिवार के लोगों की मानें तो चहारदीवारी पर खड़े होकर अज्ञात लोगों ने रमाशंकर को गोली मार दी। एक गोली सीने में दूसरी गोली हाथ व पेट में लगी। फायर की आवाज सुनकर परिजन चीखते चिल्लाते हुए दौड़े। अंधेरे का लाभ उठाकर हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल सपा नेता को परिजन इलाज के लिए लेकर सीधे इलाहाबाद भागे।

रास्ते में ही सपा नेता की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही एसओ नवाबगंज समेत करीब के थानों की फोर्स मौके की ओर रवाना हुई। एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत के बाद हमलावरों की तलाश में जुट गए। बताते हैं कि के भतीजे कमलेश की पत्नी माया देवी हिनाहू से प्रधान पद का चुनाव लड़ी थी। जिसे लेकर कुछ लोगों से रमाशंकर की तकरार भी हुई थी। हालांकि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें