फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमीपुर में डीआईजी की निगरानी में पुनर्मतदान

Fri, 11 Dec 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीआईजी की देखरेख में शुक्रवार को आमीपुर में दोबारा मतदान कराया गया। रिपोलिंग में मत प्रतिशत भी घट गया। सुबह लोगों की भीड़ रही, लेकिन 10 बजे के बाद लोग आते रहे और अपना मत देकर निकल गए। इस दौरान चुनाव प्रेक्षक भी मौके पर पहुंचे। एडिशनल एसपी सहित मतदान केंद्र पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। पुलिस ने दो सौ मीटर की रेंज में बैरीकेडिंग की थी। इसमें मतदाता को छोड़कर किसी भी वाहन और व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन


बाबागंज विकास क्षेत्र के आमीपुर गांव में मतदान केंद्र पर नौ दिसम्बर को अराजकतत्वों ने मतपेटी लूटने के साथ ही अन्य पेटियों में पानी डाल दिया था। इस दौरान मारपीट होने से भगदड़ मच गई थी। इस घटना से जिले के डीएम, एसपी, कुंडा एसडीएम और सीओ को सस्पेंड करने का आदेश निर्वाचन आयोग ने दिया था। इसके साथ ही इस मतदान केंद्र पर पुन: मतदान कराए जाने का निर्देश हुआ था। चुनाव के आयोग के निर्देश पर डीआईजी की देखरेख में आमीपुर में शुक्रवार को पुन: मतदान कराया गया।

 इस दौरान एएसपी दिनेश कुमार के साथ ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही। मतदान केंद्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने 200 मीटर के अंदर बैरीकेडिंग कर रखी थी। इससे किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। जिसे वोट देना था वह पहले अपनी आईडी दिखाता था। सुबह तो लोगों की काफी भीड़ एक बार लगी, लेकिन दोपहर तक सारी भीड़ छट गई। काफी मतदाता भी पुलिस फोर्स देखकर मतदान करने से कतराते ही रहे। इसके चलते मतदान प्रतिशत भी घट गया। नौ दिसम्बर को सुबह ही 40 प्रतिशत मतदान हो गया था लेकिन भारी पुलिस की मौजूदगी में 64 प्रतिशत ही मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें