फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा पांच लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Fri, 04 Dec 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 तीसरे चरण में शनिवार को प्रधान के 2418 और सदस्य पद के 1260 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा। इसके लिए चार ब्लाकों में सवा पांच लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सकुशल चुनाव कराने को लेकर अव्यवस्थाओं के बीच शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम कर रखे हैं।
विज्ञापन


लालगंज विकास खंड में 63, रामपुर-सग्रामगढ़ में 67, सांगीपुर  में 75 व लक्ष्मणपुर की 67 ग्राम पंचायतों में तीसरे चरण का मतदान शनिवार को होगा। तहसील क्षेत्र के चारों विकास खंडों में मतदान के बाद ग्राम प्रधान के 2418 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 1260 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। प्रत्याशियों के भाग्य विधाता 5 लाख 24 हजार 722 मतदाता चारों ब्लाकों में मतदान में हिस्सा लेंगे। इन मतदाताओं के वोट से प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ होगा और सायं साढे़ चार बजे प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो जाएगा।

 इसके लिए शुक्रवार को सांगीपुर के गांधी इंटर कालेज, लालगंज के अवधेश विद्या निकेतन इंटर कालेज, रामपुर सग्रामगढ़ के रामाश्रय डिग्री कालेज और लक्ष्मणपुर के गजाधर इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियों का रवाना किया गया। पेयजल और बैठने की अव्यवस्थाओें के बीचे पार्टियां देर शाम तक मतदान केंद्रों पर रवाना हुईं। बूथों की ओर रवाना होने से पहले पीठासीन अधिकारियों के साथ मतदान कर्मियों ने मतपत्रों के साथ कागजात दुरुस्त किए। मतपेटिकाओं को चेक किया गया कि मतदान के दिन कोई बाधा नहीं आने पाए।
विज्ञापन


 पोलिंग पार्टियों के सभी सदस्य बसों और ट्रकों से संबंधित बूथों पर पहुंचे। जिन पार्टियों के कर्मचारी अनुपस्थित रहे उनकी जगह आरओ और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने रिजर्व टीम के सदस्यों को लगाया। उधर चुनाव सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने भी सारी तैयारियां कर रखी हैं। पोलिंग पार्टियों के साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस को बूथों पर लगाया गया है। यहां फोर्स शाम को ही पहुंचने लगी थी। देर शाम तक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ इलाके की पुलिस ने बूथों पर पहुंचकर मतदान कर्मचारियों का हाल जाना। कई मतदान केंद्रों पर शिकायत के बाद प्रशासन ने लाइट व बिस्तर का इंतजाम किया। एसडीएम वाईबी सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें