फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 04 Dec 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बेकाबू बोलेरो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथ में रहा पत्रकार का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन निवासी हिमांशु मिश्रा (32) पुत्र प्रत्यूष मिश्र दवा के कारोबार से जुड़ा था।

 वह चार दिन पहले पत्रकार रमेश तिवारी के बेटे गौरव तिवारी (20) को साथ लेकर लखनऊ गया था। वहां गौरव का चचेरा भाई रहता है। गुरुवार की शाम दोनों बाइक से घर के लिए चल पड़े। बाइक हिमांशु चला रहा था। गुरुवार रात करीब 11 बजे लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग से होते हुए वे जेठवारा थाना क्षेत्र के बढ़नी मोड़ के करीब पहुंचे थे कि तभी एक टेंपा सामने आ गया। उससे बचने के लिए हिमांशु ने बाइक किनारे कर ली।

 तभी सामने से आ रही बेकाबू बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। भीषण टक्कर की आवाज सुनकर सो रहे लोग दौड़ पड़े। लोगों ने गंभीर रूप से घायल गौरव से बात करने के बाद परिवार के लोगों के साथ ही पुलिस को खबर दी। हालांकि उपचार के अभाव में हिमांशू ने कुछ देर में ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से गौरव को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने हिमांशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


दवा के कारोबार से जुड़े हिमांशु के पिता की काफी दिनों पहले मौत हो गई थी। भाई-बहन में बड़ा होने के कारण परिवार के गुजर बसर की जिम्मेदारी उसी के ऊपर थी। वह मेडिकल स्टोर के साथ ही दूसरा काम भी करता था। बताते हैं कि परिवार के लोगों के पालन पोषण की जिम्मेदारी हिमांशुू के कंधे पर थी। उसकी मौत के बाद परिवार के लोग यही बात कहते हुए बिलखते रहे और बेहोश हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें