फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया ढिंगवस

Thu, 03 Dec 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 गुरुवार की रात प्रधान पद के प्रचार के दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से ढिंगवस गांव में दहशत फैल गई। घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले हमलावर भाग निकले थे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ढिंगवस निवासी बबलू मिश्रा और बालेंद्र तिवारी के परिवार के लोग प्रधान पद के प्रत्याशी हैं।

रात करीब साढ़े आठ बजे जनसंपर्क के दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच टकराव हो गया। कहासुनी के बीच नौबत मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लात घूसे चलने लगे। तभी फायरिंग होने लगी। करीब दस चक्र फायरिंग से पूरे गांव में दहशत फैल गई। गांव के लोग बीच-बचाव का साहस नहीं कर सके। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग भाग निकले थे।

मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करने के बाद मारपीट करने वालों की तलाश करने लगी। बताया जाता है कि पंद्रह दिन पहले ही बालेंद्र तिवारी व उसके समर्थकों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई भी हुई थी। इसके बाद भी उसका तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रभारी कोतवाल बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। किसी को गोली नहीं लगी है। मारपीट में घायल लोग भी सामने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें