फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित टैंकर दुकान और टेंपो से भिड़कर पेड़ से टकराया

Wed, 02 Dec 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 अनियंत्रित टैंकर ने अजगरा बाजार में बुधवार को खलबली मचा दी। दो दुकानों को तोड़ते हुए टेंपो में टक्कर मार दी। इसके बाद पेड़ से जा भिड़ा। हादसे के दौरान टेंपो में बैठा एक किशोर घायल हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। बवाल होने की खबर पर एएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


बुधवार को लखनऊ की ओर से डीजल लेकर एक टैंकर प्रतापगढ़ आ रहा था। अजगरा बाजार के पास वह अनियंत्रित हो गया। पहले उसने बाजार निवासी खलीक शेर खां व मकदूम जायसवाल की दुकान में टक्कर मारी। फिर आगे जाकर एक टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो पलट गया। इससे उस पर सवार अजगरा बाजार निवासी सूरज (15) पुत्र बद्री सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक टैंकर लेकर मुख्यालय की ओर भागने लगा।

 नाराज ग्रामीणों ने पहले टैंकर को रोकने का प्रयास किया। लेकिन जब बात नहीं बनी तो पथराव शुरू कर दिया। इससे टैंकर अनियंत्रित हो गया और शीशम के पेड़ से टकरा गया। सूचना पर एएसपी पश्चमी दिनेश सिंह, एसओ जेठवारा, लालगंज समेत तीन थाने की पुलिस  मौके पर पहुंच गई। गुस्साए लोगों ने टैंकर को फूंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर मामला शांत करा दिया। एसपी दिनेश सिंह खलासी रमेश व चालक बैजनाथ को साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें