फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के चुनाव में हिंसा, बवाल

Tue, 01 Dec 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में प्रधानी के दूसरे चरण के चुनाव में जगह-जगह हिंसा हुई। मारपीट, फायरिंग और पथराव के बीच 64.19 प्रतिशत मतदान हुआ। मानधाता इलाके में पुरैली बूथ पर दो पक्षों के बीच फायरिंग और पथराव हो गया। गोली लगने से एक पक्ष के पांच लोग जख्मी हो गए, जबकि पथराव में दूसरे पक्ष के भी तीन लोगों को चोटें आईं। एजेंट की आईडी चेक करने के विवाद में पहले मारपीट और फिर फायरिंग हुई। गोलीबारी के बाद तीन घंटे तक मतदान ठप रहा। बाद में डीएम और एसपी के मनाने के बाद भारी पुलिस बल की निगरानी में मतदान हुआ। इधर मानधाता के ही मतदान केंद्र गुडरू में फर्जी वोटिंग को लेकर एक पक्ष ने पथराव करदूसरे पक्ष के भाजपा नेता सहित सात लोगों को घायल कर दिया। सदर के करनपुर में फर्जी वोटिंग को लेकर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे करीब घंटे भर मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन


जिले में दूसरे चरण में सदर, संडवा चंद्रिका, मानधाता और मंगरौरा ब्लाकों के 831 बूथों पर मंगलवार को हिंसक झड़पों के बीच चुनाव संपन्न हो गया। दूसरे चरण में जिले में कुल 64.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो पहले चरण के मतदान से 01.10 प्रतिशत अधिक है। मानधाता इलाके को छोड़कर तीन ब्लाकों का चुनाव शांतिपूर्ण रहा। मानधाता के पुरैली बूथ पर सुबह करीब साढे़ आठ बजे एजेंट की आईडी चेक करने से उपजे विवाद में पहले मारपीट और फायरिंग के बाद जमकर ईंट-पत्थर चले। इससे गोली लगने से एक पक्ष के पांच लोग और पत्थर लगने से दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। करीब तीन घंटे बूथ पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। डीएम और एसपी के मतदाताओं को मनाने के बाद मतदान प्रारंभ हुआ। इधर मानधाता के ही गुडरू बूथ पर शकील अहमद और सुभाष चंद्र के समर्थकों के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर हुए पथराव में भाजपा नेता अवधेश शर्मा सहित सात लोग जख्मी हो गए।

 जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बूथ पर भी घंटे भर के लिए मतदान बाधित रहा। डीएम, एसपी के भारी फोर्स के साथ पहुंचने पर मतदान प्रारंभ हुआ। सदर ब्लाक के करनपुर करमचंदा में फर्जी वोटिंग को लेकर हुए विवाद में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। करनपुर और जोगापुर में फर्जी वोटिंग को लेकर जमकर बवाल हुआ । इससे करीब घंटों मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन


दूसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए जिला प्रशासन ने भारी मात्रा में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात कर रखा था। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती करने के साथ ही कलस्टर मोबाइल टीमों का गठन किया गया था। बावजूद इसके जगह-जगह बवाल हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें