फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड नहीं तो नहीं मिलेगी गैस सब्सिडी

Tue, 24 Nov 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस उपभोक्ताओं के पास अगर आधारकार्ड नहीं है तो उन्हें नए साल से गैस पर मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिलेगी। इंडियन ऑयल ने 31 दिसंबर तक सभी ग्राहकों को आधार कार्ड से लिंकअप करने को कहा है।
विज्ञापन


जिन उपभोक्ताओं का आधार कार्ड बना हुआ है, वह अविलंब गैस एजेंसी और बैंक पहुंचकर खाते से  लिंकअप करा लें। इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं को यह छूट 31 दिसंबर तक के लिए दी है। ऐसा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को डीबीटीएल योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिलेगी। अंतू स्थित एजेंसी के स्वामी अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि पहल योजना के तहत सभी उपभोक्ताओं को आधार कार्ड से लिंकअप किया जा रहा है। उपभोक्ता जानकारी देने के  बाद भी इस दिशा में पहल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक खाते से आधार कार्ड लिंकअप नहीं कराने वाले ग्राहकों को सब्सिडी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें