फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला युवक का शव

Mon, 23 Nov 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी (ब्यूरो)। आसपुर देवसरा इलाके के विरौती गांव स्थित नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक शव को कहीं से लाकर यहां फेंका गया था। नहर में पानी न होने के कारण झाड़ियों में शव फंसा था। शव को जंगली जानवरों ने क्षत-विछत कर दिया था।
विज्ञापन


युवक के शव पर पैंट-शर्ट पड़ा हुआ था। उसकी उम्र 35 के आसपास बताई गई। तमाम प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव के करीब उसका गमछा व चप्पल भी फेंकी हुई थी। सूचना पर देवसरा पुलिस मौके पर आई और शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंक दिया गया। सप्ताह भर पुराने इस शव की पहचान वहां जुटे ग्रामीण भी नहीं कर सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही इस बाबत कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें