फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब फसल देखकर सदमे से किसान की मौत

Sun, 15 Nov 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के एेंधा नौलखिया गांव में खेत में धान की खराब फसल देखकर घर लौटे किसान छोटेलाल प्रजापति (55) की सदमे से मौत हो गई। सूचना पर लेखपाल और कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों से कहा गया, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। इस पर उन्हें सामाजिक सहायता योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के छोटेलाल प्रजापति के पास डेढ़ बीघा जमीन है। उसने उसमें धान की रोपाई कराई थी। इन दिनों फसल कट रही है। परिजनों का कहना है कि वह शनिवार की शाम फसल देखने गया था। सूखी पड़ी फसल देखते ही उसे चक्कर आने लगे। वह घर पहुंचा तो काफी देर तक उदास होकर बैठा रहा। अचानक बेहोश हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के पहले ही किसान की मौत हो गई।

 परिजनों ने शाम को ही इसकी सूचना तहसील कर्मियों को दी। सुबह मौके पर पहुंचे कानूनगो और लेखपाल ने मामले की जानकारी ली। इस दौरान उसका खेत और फसल भी देखी गई। लेखपाल और कानूनगो ने परिजनों से पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो वह नहीं माने। इस पर कानूनगो व लेखपाल ने खतौनी सहित अन्य कागजात लेकर तहसील आने को कहा। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया। इस बारे में एसडीएम एके श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें