फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में नकली शराब की खेप

Sat, 14 Nov 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शराब माफिया ने नकली शराब की खेप जिले के बाजारों में उतार दी है। ऐसे लोगों के आगे आबकारी विभाग ने घुटने टेक दिए हैं। नकली शराब का शिकार अंतू थाना क्षेत्र के बझान गांव के तीन लोग हुए। तीनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी के अवकाश पर होने के चलते विभाग के जिम्मेदार मनमानी पर उतर आए हैं। हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश व मध्य प्रदेश की अवैध शराब जिले में खूब बिक रही है। आलम यह है कि ग्रामीण अंचलों के बाद शहर की दुकानों में भी खुलेआम बेंची जा रही है। शराब की दुकानों को छोड़िए माडल शाप में ग्राहकों को हरियाणा की शराब परोसी जा रही है। गत दिनों यह मामला पकड़ में आया।

 हैरत की बात यह है कि आबकारी विभाग के जिम्मेदार प्रकरण संज्ञान में आने के बाद भी मौन साधे हुए हैं। जिले के कई ठिकानों से नकली ब्रांडेड शराब बनाकर बेंची जा रही है। जिसका शिकार अंतू थाना क्षेत्र के बझान गांव के तीन लोग गुरुवार की रात हुए। एक प्रधान पद के प्रत्याशी की दावत में शराब पीने के बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में सभी को निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जहां सभी का देर रात तक इलाज हुआ। अंतू पुलिस ऐसे प्रकरण से भले ही इनकार कर रही है लेकिन नकली शराब की दहशत नशे के शौकीनों के सिर चढ़कर बोल रही है। सूत्रों की मानें तो प्रधानी के चुनाव को देखते हुए शराब माफिया बाजार में नकली अंग्रेजी और बीयर खपाने की तैयारी हैं। उनका भरपूर साथ आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी दे रहे हैं।

जिला आबकारी अधिकारी आरके द्विवेदी बीमारी के चलते अवकाश पर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में निरीक्षक राजेश तिवारी और मुन्नालाल यादव काम देख रहे हैं। शुक्रवार को अंतू के बझान गांव में शराब पीने से तीन लोगों की हालत बिगड़ने की बाबत जानकारी के लिए कई बार दोनों निरीक्षकों के सीयूजी पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन काल रिसीव नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें