ग्रामप्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के पहले चरण में आसपुर देवसरा, पट्टी, बेलखरनाथधाम, गौरा और शिवगढ़ ब्लाकों में चुनाव होगा। इन ब्लाकों में नामांकन पत्रों की बिक्री 13 नवंबर से प्रारंभ हो जाएगी और पर्चा दाखिला के अंतिम दिन तक होती रहेगी। ग्राम पंचायत सदस्य को पांच सौ रुपये और ग्राम प्रधान पद के लिए दो हजार रुपये जमानत राशि के रूप में जमा करनी होगी।
अफीम कोठी में आरओ और एआरओ को शांतिपूर्ण चुनाव कराने का टिप्स दिया गया। मतदान कार्मिक प्रभारी और सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने आरओ और एआरओ को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ब्लाकों में नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 11 बजे से तीन बजे के बीच की जाएगी। जिन ब्लाकों में प्रथम चक्र का मतदान होना है उनमें 16 और 17 नवंबर को पर्चा दाखिल किया जाएगा। उन्होंने सभी आरओ और एआरओ को नामांकन पत्रों के दाखिले की वीडियो रिकार्डिंग कराने को कहा है। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 500 रुपये और ग्राम प्रधान पद के लिए 2000 रुपये जमानत राशि निश्चित की गई है।