फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी पूजन के लिए फूल बाजार में मची लूट

Wed, 11 Nov 2015 04:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मी पूजन के लिए कमल का फूल खरीदने निकले लोगों को बाजार में खासी दिक्कत हुई। दुकानदारों ने कमल की जगह लोगों को कुइयांबेरा का फूल थमा दिया। यही नहीं शाम होते-होते फूलों का दाम आसमान पर पहुंच गया। गुलाब का फूल बाजार से गायब हो गया। 
विज्ञापन


दीपावली पर लक्ष्मी पूजन में कमल का फूल विशेष महत्व रखता है। इसके चलते भारी बाजार में इसकी भारी मांग रही। दुकानों पर मौजूद कमल का फूल कम पड़ गया, शाम होते ही इसकी बिक्री बढ़ती गई। हालत यह हुई शाम छह बजे तक कमल का फूल कुछ चुनिंदा दुकानों पर ही रह गया। इससे रेट बढ़ता चला गया। हालत यह हो गई कि कमल के फूल के लिए बोली लगने लगी। देर शाम कमल की मांग को देखते हुए मालियों ने कुइयांबेरा का फूल मंगा लिया। कमल से इसके मिलने के कारण इसकी जानकारी लोगों को नहीं हो सकी।

 जिन लोगों ने पहचान भी लिया वह मजबूरी में इसी को लेकर चले गए। कमल के साथ गुलाब भी बाजार में खूब बिका। हालांकि शाम होते-होते यह भी दुकानों से गायब हो गया। देर शाम सिर्फ गेंदा का फूल व उसकी मालाएं ही बाजार में नजर आईं। बाजार में फूल बेंच रहे राम बहादुर, रामलाल माली, बृजराज की मानें तो दीपावली पर हर जगह कमल के फूल की मांग होती है। इसके चलते कमल और गुलाब के फूल की कमी बनारस में भी रही। ऐसे में कमल की जगह कुछ जगह कुइयांबेरा का उपयोग किया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें