फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण से गर्भवती महिला की मौत

Tue, 10 Nov 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। काफी दिन से बीमार चल रही गर्भवती महिला की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि सही खानपान और देखभाल न हो पाने के कारण उसकी मौत हुई है। इसमें एएनएम और क्षेत्रीय पीएचसी के लोगों की भी लापरवाही मानी जा रही है।
विज्ञापन

विकास क्षेत्र बाबागंज के उतरार गांव निवासी हरिश्चंद्र की बेटी मीना (19) का विवाह लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सौना सरैया गांव निवासी किंचू पुत्र लाला के साथ हुआ था।

बीते आठ माह से वह गर्भवती थी। बीच में उसकी सेहत बिगड़ने लगी तो वह ससुराल से आकर मायके में रहने लगी। इस दौरान उसने गर्भवती होने का एक टीका अपनी ससुराल में और दो टीका उतरार में तैनात एएनएम से लगवाया था। कहा जा रहा है कि समुचित इलाज न होने से उसकी तबीयत खराब रहने लगी। मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें