फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के इंजन पर बैठे यात्रियों ने जोखिम में डाली जान

Sat, 07 Nov 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयाग से फैजाबाद जा रही थ्री एफपी पैसेंजर ट्रेन में शनिवार को भीड़ में जगह न मिलने की वजह से यात्री इंजन पर बैठ गए। प्रतापगढ़ में जान में जोखिम में डालने वाले यात्रियों को इंजन से उतारने की कोशिश रेल प्रशासन ने नहीं की। ट्रेन को यहां से आगे की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


दीपावली पर्व पर स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी होने से ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। शनिवार को प्रयाग से फैजाबाद जा रही थ्रीएफपी पैसेंजर गाड़ी में इतनी भीड़ थी कि अंदर पैर रखने की भी जगह नहीं बची थी। लोग बेहिचक ट्रेन के इंजन पर बैठ गए। भीड़ की वजह से चालक को सामने का रास्ता देखने में दिक्कत आ रही थी। प्रतापगढ़ स्टेशन पर चालक ने इस समस्या के बारे में एसएम कार्यालय को अवगत कराया। मगर भीड़ को उतारने का साहस रेल प्रशासन नहीं कर सका।

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पहले जालियांवाला बाग एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने से रूट पर आवागमन ठप रहा। इसका असर प्रतापगढ़ की ओर आने वाली गाड़ियों पर पड़ा। शनिवार को अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल 6, देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस 7 और दिल्ली से प्रतापगढ़ आने वाली पद्मावत 6 घंटे विलंब रही। इससे यात्रियों को दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें