फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड के खुलासे के लिए सड़क पर उतरे वकील

Thu, 05 Nov 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता इंद्रमणि हत्याकांड के खुलासे व घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर गुरुवार को अधिवक्ता सड़क पर उतरे। कचहरी से लेकर चौक घंटाघर तक शांति मार्च निकाला। प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। अधिवक्ता संघर्ष समिति के संयोजक आचार्य ओमप्रकाश मिश्र की अगुवाई में वकीलों ने इंद्रमणि शुक्ला हत्याकांड को लेकर रणनीति बनाई। गुरुवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर गुरुवार को वकीलों ने कचहरी से लेकर चौक घंटाघर तक शांति जुलूस निकाला।
विज्ञापन


 इस दौरान सुरक्षा के लिए शहर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव पुलिस बल के साथ लगे रहे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के रवैये की निंदा की। कहा कि प्रकरण को लेकर अधिकारी प्रदेश सरकार को सीबीआई जांच के लिए पत्र नहीं भेज रहे। जल्द ही व्यापार मंडल से वार्ता के बाद शहर बंद कराया जाएगा। तीन अधिवक्ताओं की हत्या से वकील दहशत में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें