फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारों की मनमानी से व्यवस्था ध्वस्त

Sun, 01 Nov 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए होने वाली मतगणना ब्लाक कर्मचारियों की मनमानी से ध्वस्त दिखी। सदर विकास खंड की मतगणना में एआरओ के बैठने की व्यवस्था तक नहीं की गई थी। आलम यह था कि एक साथ सैकड़ों प्रत्याशी और एजेंट मतगणना कक्ष में प्रवेश कर गए। इसे लेकर हंगामा होता रहा। एसडीएम ने बीडीओ समेत अन्य जिम्मेदारों को फटकार लगाई। डीएम से प्रत्याशियों ने शिकायत की।
विज्ञापन


पीबी इंटर कालेज सिटी में रविवार को विलंब से मतगणना प्रारंभ हुई। जबकि समय से पूर्व प्रत्याशी व उसके अभिकर्ता मतगणना कराने के लिए मतगणना परिसर में पहुंच गए थे। उस समय पुलिस भी नहीं समझ सकी कि वह क्या करे। इसके चलते प्रत्याशी व एजेंट मतगणना कक्ष में प्रवेश कर काउंटर पर कब्जा कर लिए। जिम्मेदारों ने ऐसी व्यवस्था की थी एआरओ को भी कुर्सी नहीं मिल रही थी। काउंटिंग कराने के लिए अभिकर्ता धक्कामुक्की करते रहे। इस बीच परिसर में पहुंचे एसडीएम जेपी मिश्रा ने बीडीओ समेत ब्लाक कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना भी मौके पर पहुंचे। उनसे प्रत्याशियों ने परिसर में जगह की कमी के चलते होने वाले दुश्वारी से अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर दो न्याय पंचायतों की मतगणना दूसरे कक्ष में कराने की व्यवस्था की गई। पुलिस और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते मतगणना परिसर में जिनकी मतगणना रात में थी वे भी घूमते रहे। जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन वे कुछ देर में ही फिर परिसर में आ जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें