फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहड़ौर के दो फीडर ठप, सैकड़ों गांव में अंधेरा

Wed, 03 Jun 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहड़ौर उपकेन्द्र के दो फीडरों से जुड़े सैकड़ाें गांवों के लोग तीन दिन से अंधेरे में हैं। गर्मी में बिजली न होने के कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। आक्रोशित ग्रामीणाें अब विभाग के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उपकेन्द्र का नरहरपुर व अतरसंड फीडर तीन दिन से बंद है। आपूर्ति ठप होने से इस गर्मी में हजारों ग्रामीण परेशान हैं। बिजली न होने के कारण रात के वक्त गांवों में अंधेरा छाया रहता है। अंधेरे में लोग चोरी जैसी घटनाओं को लेकर सहमे रहते हैं। क्षेत्र के शेष नारायण पांडेय, श्रीप्रकाश, गंगा प्रसाद, अनिल कुमार, विनोद पांडेय आदि का आरोप है कि इस बात की शिकायत उपकेन्द्र के जेई से की गई। इसके बाद भी वे ध्यान नहीं दे रहे। जिसकी वजह से समस्या जस की तस बनी हुई है। बगैर बिजली भोजीपुर, पूरेछमा, लौली, मखिया, कांधरपुर बाजार, चंदौका, मलाक, शिवपुर, रामापुर आदि गांवों के लोग मोबाइल तक चार्ज करने के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने इस तरफ जिलाधिकारी व एक्सईएन विद्युत का ध्यान आकृष्ट कराया है। मांग की है कि दोनों फीडरों को अविलंब दुरुस्त करा कर आपूर्ति बहाल कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें