फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोली से पहले उठ गई युवती की अर्थी

Wed, 03 Jun 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भदवछ गांव में डोली उठने से पहले एक युवती की अर्थी उठ गई। दो दिन बाद उसकी बारात आनी थी। अचानक उसकी मौत हो जाने से शादी के लिए चल रहीं तैयारियों पर विराम लग गया है। घर में कोहराम मचा है। परिवार के लोग शादी के कार्ड भी बांट चुके थे। सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन


क्षेत्र के भदवछ गांव निवासी हरिश्चंद्र वर्मा की बेटी की शादी 5 जून को होनी थी। इधर कुछ दिनों से उसे बुखार आ रहा था। घर वाले साधारण बुखार जानकर उसका इलाज करते हुए विवाह की तैयारियों में व्यस्त थे। शादी के लिए दोनों पक्षों का कार्ड छपकर वितरित हो चुका था और विवाह की तिथि नजदीक आने के कारण दोनों परिवार के लोग तैयारियों में जुटे थे। युवती का विवाह पट्टी इलाके के भिउनी गांव में होना था। अचानक सुबह उसने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। लोग डोली उठाने के लिए परेशान थे, उसके पहले उन्हें अर्थी का इंतजाम करना पड़ गया। इधर युवती की मौत की सूचना वर पक्ष के लोगों को दी गई तो वहां भी मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें