फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था के ओवरब्रिज से हो रहा माता का दर्शन

Mon, 19 Oct 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के दिनों में आम आदमी के दिल में भक्ति का संचार करने वाले पूजा-पंडालों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। देवी जागरण में देर रात तक भक्त डूबे रहते हैं। चिलबिला के हनुमान मंदिर में मां का दर्शन करने के पहले भक्तों को ओवरब्रिज से गुजरना पड़ रहा है। जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन


जिले के प्रमुख बाजारों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर तो पूजा अर्चना हो ही रही है, गांवों में भी नवरात्र की धूम मची है। पंडालों में विराजने वाली माता दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए सुबह-शाम भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। चिलबिला स्थित हनुमान मंदिर पर विशालकाय माता की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए भक्तों को ओवरब्रिज से होकर गुजरना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों के लिए यह ओवरब्रिज आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। त्रिकूट पर्वत पर स्थित मां वैष्णो देवी के रूप का चित्रण देखते ही बन रहा है। गुफा भी बनाई गई है। कोलकाता के कलाकारों ने यहां का पंडाल तैयार किया है।

क्षेत्र के छतरपुर शिवाला पर आयोजित होने वाली रामलीला को देखने के लिए प्रतिदिन हजारों लोगों की भीड़ जमा हो रही है। मां दुर्गा के सजे भव्य पंडाल में मत्था टेकने के लिए आसपास के लोगों का जमावड़ा लग रहा है। शाम को पंडाल में पहुंचनेे वाली महिलाएं विधि विधान से पूजन-अर्चन कर रही हैं। रात करीब नौ बजे प्रारंभ होने वाली रामलीला को देखने के लिए आसपास के गांवों के हजारों लोग उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें