फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहे जिले भर के मेडिकल स्टोर

Wed, 14 Oct 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा की दुकानों का आनलाइन पंजीयन और नवीनीकरण बंद कराने की मांग को लेकर बुधवार को मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर हड़ताल पर चले गए। इससे मरीज परेशान हो गए। उन्हें दवाओं के लिए भटकना पड़ा। लोग दवाओं के लिए इधर-उधर भटक रहे थे। हालांकि कई जगहों पर चोरी-छिपे दोगुने दाम पर दवाएं बेची गईं।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोरों का पंजीकरण और नवीनीकरण आनलाइन शुरू हो गया है। इसके साथ ही दवा खरीद और बिक्री को भी आनलाइन कर दिया गया है।

इससे मेडिकल स्टोर संचालक काफी खफा हैं। उन्हाेंने विभाग के आलाधिकारियों को पत्र देकर इस पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इससे नाराज स्टोर संचालक बुधवार को दुकान बंद करके हड़ताल पर चले गए। इससे मरीजों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। उधर, जिला अस्पताल के पास कुछ संचालक चोरी-छिपे दोगुने दाम पर दवाइयां बेचते रहे। वहीं अस्पताल के पास सामने एक पान की दुकान के बगल में कुछ लोग हाथ में दवा लेकर खड़े थे। मरीजों के मांग करते ही वह दवा उपलब्ध कराकर दोगुना दाम वसूल कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें