फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में नए वार्ड के लिए मिले आठ करोड़

Wed, 30 Sep 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल के दिन बहुरने वाले हैं। अस्पताल में नए वार्ड के निर्माण के लिए शासन से मंजूर बीस करोड़ रुपये में से आठ करोड़ की पहली किश्त निर्माण इकाई को मिल गई है। उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नए वार्ड में सौ बेड होंगे। जिला महिला अस्पताल में बेडों की कमी से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां अभी 62 बेड हैं। जोकि यहां आने वाले मरीजों की संख्या के लिहाज से काफी कम हैं। बेड के अभाव में मरीजों को जमीन पर लेटाना अस्पताल प्रशासन की मजबूरी है।
विज्ञापन


कभी-कभी बेड होते हुए भी मरीजों को नहीं दिया जाता। यह भी समस्या देखने को मिलती है। मरीजों को बेड से संबंधित आने वाली समस्या को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर सौ बेड का नया वार्ड बनाने की कवायद एक साल पहले शुरू हुई थी। इसके निर्माण के लिए शासन स्तर पर बीस करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। सीएमएस डॉक्टर एसके तिवारी ने बताया कि बीस करोड़ में से आठ करोड़ रुपये दो दिन पहले वार्ड का निर्माण करवाने वाली संस्था आवास विकास परिषद को मिले हैं। अब निर्माण शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें