फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखा-पढ़ी के बाद ही होगा शट डाउन

Wed, 30 Sep 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
काम करते समय बिजली कर्मचारियों को अब करंट से जान नहीं गंवानी पड़ेगी। अब फोन करने पर शट डाउन नहीं होगा। बकायदा उपकेंद्र पर लिखा पढ़ी के बाद ही बंद और चालू होगी बिजली। हालांकि लिखा पढ़ी के बाद शट डाउन की प्रक्रिया पहले भी थी। लेकिन अब मोबाइल पर ही यह काम होने लगा। इसमें थोड़ी सी लापरवाही से बिजलीकर्मियों की जानें जाने लगी।
विज्ञापन


कहीं की बिजली बंद करवाने के लिए कर्मचारियों को उपकेंद्र पर फोन करने की जरूरत भर होती है। फाल्ट ठीक हो जाने के बाद मोबाइल पर कहने से ही बिजली चालू भी हो जाती है। बिजली विभाग के लिए अभिशाप साबित हो रही इस व्यवस्था पर अफसरों ने रोक लगा दी है। मौके पर ही पहुंचकर मोबाइल से शट-डाउन लेने के आदी हो चुके कर्मचारियों को अब यह आदत सुधारनी होगी। उनको सबस्टेशन तक जाना पड़ेगा। वहां रजिस्टर पर शट-डाउन की सूचना लिखनी होगी। फाल्ट ठीक हो जाने के बाद कर्मचारी को सप्लाई कराने के लिए फिर उपकेेंद्र जाना पड़ेगा। इसके लिए भी लिखा-पढ़ी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें