फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे निर्माण के चलते टेलीफोन की ओएफसी केबिल कटी

Thu, 24 Sep 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते टेलीफोन का ओएफसी केबिल कट गया। केबिल कटते ही इंटरनेट सेवा बंद होने से बैंकों में कामकाज ठप हो गया। सैकड़ों बीएसएनएल मोबाइल व टेलीफोन शोपीस बन गए। अधिकारियों की लापरवाही से शाम तक केबिल को जोड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन


लालगंज कस्बे से होकर निकलने वाले हाईवे का इन दिनों निर्माण कार्य शुरू है। राजमार्ग के किनारे नाला के निर्माण को लेकर गढ्ढा खोदा जा रहा है। इसके चलते गुरुवार को दोपहर दूरसंचार विभाग का ओएफसी केबिल कट गया। केबिल कटते ही ब्राडबैंड  व मोबाइल सेवा ठप हो गई। इंटरनेट बंद होने से बैेंकों में लेनदेन समेत अन्य काम ठप हो गए। कई घंटे इंतजार के बाद उपभोक्ता मायूस होकर घर लौट गए। ओएफसी केबिल कटने का असर सरकारी बीएसएनएल व टेलीफोन कनेक्शन पर भी दिखा। सैकड़ों मोबाइल और टेलीफोन शोपीस बन गए।

विभाग का हजारों के राजस्व का भी नुकसान उठाना पड़ा। इतने सबके बाद भी विभागीय अधिकारी लापरवाह बने रहे। उपभोक्ताओं के हल्ला गुहार मचाने पर अधिकारियों की कुं भकर्णी नींद टूटी और लाइनमैनों को केबिल दुरुस्त करने के लिए भेजा गया। घंटों देरी से पहुंच लाइनमैनों ने खराबी दूर करने के लिए शाम तक खराबी ही ढूंढते रहे। इंटरनेट समेत मोबाइल व टेलीफोन सेवा खबर लिखे जाने तक सही नहीं हो सकी थी। इसको लेकर उपभोक्ताओं में खासा रोष देखने को मिला। इस बारे में एसडीओ टेलीफोन से बात करने का प्रयास किया गया, मगर उनका मोबाइल पहुंच से बाहर बताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें