फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाधिक बूथ कुंडा में, सबसे कम पट्टी में

Thu, 24 Sep 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कुंडा में सबसे अधिक तो पट्टी में सबसे वोटिंग बूथ हैं। मतदान के दिन मतपेटिका से छेड़छाड़ करने के मामले में प्रत्याशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जिले के कुंडा विकासखंड में 256, मानधाता में 230, बिहार में 227, सांगीपुर में 223, सदर में 213, आसपुर देवसरा में 211, बाबागंज में 165, मंगरौरा में 190, बाबा बेलखरनाथ में 208, शिवगढ़ में 176, पट्टी में 135 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इस चुनाव में 1526 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। इसमें सबसे अधिक संख्या कुंडा में 126 होगी। मानधाता में 111, आसपुर देवसरा में 90, सदर में सौ बाबागंज में 95, कालाकांकर में 77, संडवाचंद्रिका में 83, लक्ष्मणपुर में 79, लालगंज में 73, रामपुर संग्रामगढ़ में 80, सांगीपुर में 94, बिहार में 117, गौरा में 90, मंगरौरा में 87, बेलखरनाथ में 81, शिवगढ़ में 80, पट्टी में 63 बीडीसी सदस्य के पदों पर चुनाव कराया जाएगा। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने साफ कहा है कि मतदान के दौरान मतपेटिका से छेड़छाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ऐसा कोई भी करता है तो सभी प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें