फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर का इंतजार, दस दिन में मनचाही तैनाती

Thu, 03 Sep 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों की तमन्ना अब सिर्फ दस दिनों में पूरी होने वाली है। बेसिक शिक्षा विभाग ने तबादले के लिए प्रारूप जारी कर शिक्षकों से सम्बंधित बीआरसी पर आवेदन करने को कहा है। दस सितंबर तक शिक्षकों से आवेदन लिया जाएगा और बीस सितंबर तक तैनाती का आदेश जारी कर दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के शिक्षकों की मनचाही तैनाती के लिए तबादला आदेश विभाग में आ गया है। शिक्षकों का तबादला तो होगा, मगर अधिकारी इस बात का भी ख्याल रखेंगे कि कहीं किसी स्कूल में ताला तो नहीं लग रहा है।
विज्ञापन


इसीलिए विभागीय अधिकारियों ने तबादले का आवेदन पत्र लेने से पहले एक प्रारूप जारी किया है। जिसमें बच्चों, शिक्षकों की संख्या और तबादले के बाद शिक्षकों की बचने वाली संख्या का आंकड़ा मांगा गया है। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि शिक्षकों के तबादले के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों की संस्तुति आवश्यक होगी। 10 सितंबर तक बीआरसी पर जमा होने वाले शिक्षकों के आवेदन पत्र 11 सितंबर को बीएसए कार्यालय आएंगे। इसके बाद समिति के सदस्य मानक के अनुरूप तबादले को अंतिम रूप देंगे। बीएसए की मानें तो 20 सितंबर तक शिक्षकों की तैनाती का आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें