फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे विलंब से शुरू हुआ इंटरव्यू

Thu, 27 Aug 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों के लिए पार्ट टाइम, फुल टाइम, लेखाकार और चौकीदार पद के लिए इंटरव्यू दो घंटे विलंब से प्रारंभ हुआ। इससे देरशाम तक बीएसए कार्यालय में अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। इधर चयन समिति के लोगों ने चौकीदार पद के लिए बीए और एमए पास अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया। जिले के 15 कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में खाली पड़े पार्ट टाइम, फुल टाइम, लेखाकार और चौकीदार पद के लिए गुरुवार को साक्षात्कार हुआ।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को सुबह दस बजे बुलाया गया था मगर बारह बजे इंटरव्यू शुरू होने से शाम तक यह सिलसिला चलता रहा। चयन समिति के लोगों ने चौकीदार पद के लिए आवेदन करने वाले बीए और एमए पास लोगों को यह कर बाहर कर दिया कि चौकीदार के लिए योग्यता कक्षा आठ मांगी गई है। जिसे अधिकांश अभ्यर्थियों ने लगाया ही नहीं है। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि इंटरव्यू पूरा हो गया है। जल्द रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें