फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच पड़ा सड़कों का टेंडर

Wed, 26 Aug 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की सड़कों व दूसरे कामों के लिए बुधवार को गहमागहमी के बीच टेंडर पड़ा। हंगामे की आशंका को देखते हुए हर स्थानों पर पुलिस मुस्तैद रही। टेंडर को हथियाने के लिए ठेकेदारों में खासी होड़ देखने को मिली। जिला पंचायत में बुधवार को विभिन्न कार्यों के लिए टेंडर पड़ना था। इसके अलावा लोनिवि कार्यालय व जिलाधिकारी कार्यालय में भी निविदाएं डाली जा रही थीं।
विज्ञापन


कार्यों को हथियाने के लिए ठेकेदार मंगलवार से ही दांव लगा रहे थे। सुबह से ही जिला पंचायत परिसर, लोनिवि कार्यालय में पुलिस बल मुस्तैद हो गया। कार्यालय खुलने के बाद से ही निविदाएं डालने का काम प्रारंभ हो गया। सूत्रों की मानें तो इस बार नए ठेकेदारों ने पुराने ठेकेदारों का गेम बिगाड़ कर रख दिया है। वे खुद को जिला पंचायत में स्थापित करने के लिए इंटरलाकिंग कार्य में कम से कम में निविदा डालते रहे। मंगलवार की गहमागहमी बुधवार को भी कायम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें