फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई समेत विद्युतकर्मी पर मुकदमा दर्ज

Tue, 25 Aug 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की मरम्मत के दौरान संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने जेई व विद्युतकर्मी पर मुकदमा दर्ज किया है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर जेपी मिश्र ने हरसंभद मदद का भरोसा दिया। तब जाकर लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

मानधाता के ढेमा गांव निवासी सूर्यभान सिंह मऊआइमा विद्युत उपकेंद्र पर बतौर संविदाकर्मी लाइनमैन के पद कार्यरत था। सोमवार को वह मानधाता थाना क्षेत्र के खमपुर में हाईटेंशन की लाइन ठीक करने आया था। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।

इससे आक्रोशित ग्रामीण व परिजन बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। इस मामले में मृतक सूर्यभान के भाई उदयभान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मऊआइमा विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी व जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को घटना से आक्रोशित ग्रामीण अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद करने लगे। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम सदर जेपी मिश्रा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत के बाद कहा कि मृतक के परिवार वालों को किसान बीमा दुर्घटना व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता की मदद दिलाई जाएगी। फोन पर एसडीओ विद्युत भी परिजनों को मदद दिलाने का वादा देते रहे, लेकिन उन्होंने मृतक लाइनमैन के घर आना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें