फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान दरोगा ने बाइक सवार का सिर फोड़ा

Tue, 25 Aug 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवतगंज बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा ने एक युवक का सिर फोड़ दिया। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए जेब से रुपये भी निकाल लिए। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर एसओ से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के लाखापुर निवासी जीतेंद्र कुमार पुत्र रामअधार सोमवार को बाइक से शहर आया था। काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर लौटने लगा। आरोप है कि भगवतगंज बाजार में उसे दरोगा अंगद सिंह व सिपाही दिनेश मिश्रा ने रोक लिया। वह बाइक के कागजात निकालने के बाद दरोगा को दिखाने लगा। तभी नाम पता पूछने के बाद वे गालीगलौज करने लगे। उसका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रुपये की मांग की। पैसा न होने की बात कहने पर वे उसे गाली देने लगे।

 विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने लात-घूसों के साथ ही पिस्टल की बट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देने के बाद जेब से 135 रुपये भी निकाल लिए। इस घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। एसओ रत्नेश कुमार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। सीओ डीएल सुधीर ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की जाएगी। दोष मिलने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें