फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए भड़का आक्रोश

Sun, 23 Aug 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के लिए भड़के आक्रोश से शहर स्थित दहिलामऊ विद्युत उपकेन्द्र दहल उठा। करीब 16 घंटे से अधिक की कटौती से उबले लोगों ने अंबेडकर चौराहे पर घंटों जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। प्रशासन और बिजली अफसरों के खिलाफ नारेबाजी हुई। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने सूचना दी थी कि शनिवार की सुबह सात से शाम सात बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। समय बीतने के बाद भी सप्लाई चालू नहीं हुई तो उपभोक्ता रात नौ बजे तक इंतजार करते रहे। इसके बाद भी बिजली नहीं आई तो लोग परेशान हो गए। कहीं से कुछ पता न चलने पर दर्जनों की संख्या में लोग दहिलामऊ उपकेन्द्र पहुंचे और अंबेडकर चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर तीनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

 आक्रोशित लोगों ने प्रशासन और विभागीय अफसरों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बढ़ते आक्रोश को देख चौकी इंचार्ज सिविल लाइंस ने शीर्ष अफसरों को खबर दी। सूचना पर पुलिस अधिकारियों संग पहुंचे सदर एसडीएम जेपी मिश्र को भी लोगों की खरीखोटी सुननी पड़ी। हालांकि किसी तरह अधिकारियों ने लोगों को शांत कराते हुए जाम खुलवाया। लोगों के गुस्से को देखते हुए एसडीएम ने फौरन भुपियामऊ जाकर लाइन के बारे में पता करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी घर लौटे। बताते चलें कि इतना कुछ होने के बाद भी आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हो रहा। यह स्थिति किसी भी दिन शहर में बवाल करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें