फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक रुपये में बढ़ेगा मतदाता सूची में नाम

Sun, 23 Aug 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मतदाता सूची से नाम गायब है तो अब एक रुपये में आप वोटर बन सकते हैं। आपत्ति की तिथि समाप्त होने के बाद कटे नामों को लेकर हजारों लोग परेशान हैं। समस्या को देखते हुए प्रशासन ने यह व्यवस्था लागू की है। बशर्ते पुरानी सूची में नाम रहा हो।
विज्ञापन

प्रकाशित मतदाता सूची में इस बार खामियां सामने आई हैं। सैकड़ों गांवों की वोटर लिस्ट में तमाम मतदाताओं के नाम कट गए हैं। कई परिवार ऐसे हैं जिनके घर के किसी भी सदस्य का नाम मतदाता सूची में है ही नहीं। इससे लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी प्रधान और संभावित प्रत्याशियों, समर्थकों में देखने को मिल रही है। आपत्ति करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त थी, जो समाप्त हो चुकी है। सभी सूची में अपना नाम बढ़वाने और सुधरवाने के लिए भटक रहे हैं। डीएम का कहना है कि आपत्ति तिथि समाप्त होने के बाद भी नाम बढ़वाया जा सकता है। इसके लिए एक रुपया खर्च करना पड़ेगा। प्रति फार्म के साथ एक रुपये का ट्रेजरी चालान लगाकर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें