फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदलाल अध्यक्ष और राजेंद्र प्रसाद बने मंत्री

Tue, 18 Aug 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वकील परिषद के चुनाव में नन्दलाल मिश्र ने राधेकृष्ण त्रिपाठी को पांच मतों से परास्त कर अध्यक्ष की कुर्सी हथिया ली। नन्दलाल को 88 मत मिले, जबकि राधेकृष्ण को 83 मतों से संतोष करना पड़ा। मंत्री पद के लिए हुए चुनाव में चार उम्मीदवारों में राजेंद्र प्रसाद शुक्ल सबसे अधिक 64 मत पाकर विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन


कचहरी में मंगलवार को वकील परिषद कार्यालय में सुबह दस बजे से मतदान प्रारंभ होकर तीन बजे तक चला। चुनाव प्रचार अंतिम दौर तक चलता रहा। अध्यक्ष पद के लिए नन्दलाल मिश्र और राधेकृष्ण त्रिपाठी के बीच कांटे की टक्कर रही। नन्दलाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी राधेकृष्ण त्रिपाठी को पांच मतों से परास्त कर जीत की दर्ज की। उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों में अजय पांडेय को 65, परशुराम उपाध्याय 46  और ब्रह्म कुमार त्रिपाठी को 60 मत मिले। अधिक मत पाने वाले अजय पांडेय को विजयी घोषित किया गया। मंत्री के एक पद के लिए चार उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। जिसमें राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने 64 मत पाकर सफलता अर्जित की। आनन्द कुमार पांडेय 49, नागेंद्र प्रसाद शुक्ल 48 और रामेंद्र बहादुर सिंह को आठ मतों से संतोष करना पड़ा।

 कुल 178 मतदाताओं में 173 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान दो मत अवैध पाए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी उमानाथ शुक्ल, चुनाव अधिकारी सत्येंद्र मिश्र, चिंतामणि पांडेय, कमलेश शर्मा ने चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरतने का प्रयास किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि संयुक्त मंत्री पद के लिए आशीष पांडेय, राजकिशोर पांडेय, कोषाध्यक्ष पद हेतु संतोष कुमार त्रिपाठी, लेखा परीक्षक राजेश त्रिपाठी, पुस्तकालय अध्यक्ष पद हेतु संगमलाल पांडेय को पहले ही निर्विरोध घोषित किया जा चुका है। शाम को परिणाम आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थक खुशी से झूम उठे। एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें