फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से दो सहायक लोको पायलट गायब

Tue, 11 Aug 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ रेलवे लोको में तैनात दो सहायक लोको पायलट (असिस्टेंट ट्रेन ड्राइवर) गायब हो गए हैं। रेल प्रशासन उनकी खोजबीन में जुटा है, मगर दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। अधिकारी अब उनकी सेवा समाप्ति की तैयारी में जुट गए हैं। झांसी के प्रिंस अग्रवाल और गया बिहार के संजीव कुमार बतौर सहायक ट्रेन चालक प्रतापगढ़ में तैनात हैं। कुछ महीने पहले अचानक दोनों बिना किसी सूचना के गायब हो गए। विभाग दोनों के लौटने का इंतजार करता रहा। मगर जब कुछ अता-पता नहीं चला तो रेलवे ने इनके घरों पर संदेश भेजा।
विज्ञापन


गायब होने की सूचना दी। मगर दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा है। उनकी खोजबीन करने के लिए प्रतापगढ़ के दोनों लोको इंस्पेक्टर को लगाया गया है। वे भी अपने स्तर से इनका पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बिना सूचना के गायब संजीव और प्रिंस अग्रवाल के खिलाफ रेल प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों की फाइल तैयार कर मुख्यालय भेजने का निर्देश डीआरएम कार्यालय लखनऊ से आया है। पता चला है कि विभाग ने संजय और प्रिंस के खिलाफ सेवा समाप्ति की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें