फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का दरवाजा सिग्नल से टकराया

Tue, 11 Aug 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे यार्ड में सोमवार की देर रात मालगाड़ी के वैगन का दरवाजा स्टाप बोर्ड और बाद में सिग्नल से टकरा गया। इससे सिग्नल का पोल, बोर्ड और सीढ़ी उखड़ गई। लखनऊ से आने के बाद मालगाड़ी यार्ड में खड़ी थी। उसे मुगलसराय जाना था। रात करीब ढाई बजे मालगाड़ी को गुड्स लाइन नंबर 6 से कोचिंग लाइन नंबर 1 में लिया जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। सूत्रों की मानें तो मालगाड़ी जब कोचिंग लाइन के लिए चली, तब वैगन का दरवाजा खुला था। जो रास्ते में पड़ने वाले ठहराव के बोर्ड और शंट सिग्नल नंबर दस के पोल से टकराते हुए गया। इस घटना की जानकारी मालगाड़ी के चालक और गार्ड तक को नहीं हो पाई।
विज्ञापन


 मालगाड़ी मुगलसराय चली गई। मंगलवार को सुबह करीब छह बजे जब लैंपमैन सिग्नल के पास गया तो देखा कि सिग्नल का पोल टूटा हुआ है। उसका मलबा पास ही रेलवे पटरी पर खड़ा हुआ था। उसने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। रात भर मलबा रेलवे पटरी पर पड़ा रहा। इससे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। घटना की रिपोर्ट स्टेशन अधीक्षक केएन शर्मा और वरिष्ठ खंड अभियंता सिग्नल डीएन सिंह ने तैयार करके भेज दी है। दोनो ने बताया कि रात में मालगाड़ी के वैगन के खुले दरवाजे से शंट सिग्नल और ठहराव का बोर्ड टकरा गया, जिससे हादसा हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें