फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुइसरनाथधाम में आस्था का सैलाब

Mon, 10 Aug 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाबाधाम में सावन के दूसरे सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ कांवड़ियों ने भोले बाबा का जलाभिषेक किया। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम का अधिकारी पल-पल जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

तीन दिन पहले बाबाधाम पर आतंकी हमले की अफवाह के बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए थे। मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही मेटल डिटेक्टर मशीन आदि लगा दी गई।

 प्रशासन व आम जनमानस को आशंका थी कि सोमवार को बाबाधाम में श्रद्धालुओं का जमावड़ा कम होगा। लेकिन सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मंदिर का कपाट सुबह से ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था। सीओ सीताराम, लालगंज कोतवाल सुरेश प्रसाद त्रिपाठी, सांगीपुर एसओ सभाजीत मिश्र के साथ आधा दर्जन थानों की फोर्स व पीएसी तथा महिला पुलिस श्रद्धालुओं को कतार में लगवाने के लिए परेशान रही। कतार में खड़े श्रद्धालुओं के बीच आगे पहुंचने की होड़ में जमकर धक्कामुक्की भी हुई। कुछ श्रद्धालु गिरकर चुटहिल भी हो गए। शाम को जब श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा धाम में कम हुई तो प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें