फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी के लिए तीन का चयन

Sun, 09 Aug 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसेवा आयोग समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2013 में बेल्हा के तीन और लोगों को सफलता मिली है। जिले की एक बेटी ने भी इस परीक्षा में बाजी मारी है। इससे सभी के घर में उत्सव का माहौल है। ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

रानीगंज तहसील क्षेत्र के भुइदहा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामनाथ कोरी के बेटे प्रवीण कुमार कोरी ने पहले प्रयास में ही समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त की। शनिवार को परीक्षा परिणाम आते ही वह खुशी झूम उठे। लोगों ने प्रवीण की इस सफलता पर उसे बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया। इनके बड़े भाई घर पर रहकर खेती करते हैं। प्रवीण ने पीबीपीजी कालेज सिटी प्रतापढ़ से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक व परास्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की।

उसके बाद अमेठी स्थित महाविद्यालय से बीएड की पढ़ाई पूरी करने के बाद तैयारी में जुट गए। घर की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण परेशानियों से जुझते हुए उन्होंने इलाहाबाद में रहकर तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर ली। उधर, सदर तहसील क्षेत्र के खूझी गांव निवासी कुंवर ददई सिंह के बेटे प्रदीप सिंह ने भी समीक्षा अधिकारी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। मेरिट लिस्ट में उन्हें दसवां स्थान प्राप्त हुआ है। इनकी सफलता पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष केके सिंह के साथ कार्यकर्ताओं व लोगों ने बधाई दी। वहीं भर्ती परीक्षा में बेल्हा की एक बेटी ने भी बाजी मारी। सदर तहसील क्षेत्र के पूरे केशवराय निवासी अनंत बहादुर सिंह की बेटी वाग्मिता सिंह का चयन समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। उसकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। वह इस समय सुल्तानपुर जिले में प्राइमरी शिक्षिका का प्रशिक्षण ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें