फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की भिड़ंत में खलासी की मौत

Sat, 01 Aug 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव के पास एनएच टू पर एक ट्रक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इससे खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पंजाब निवासी जोगा सिंह (40) पुत्र हिम्मत सिंह लखनऊ की तरफ से दोपहर में ट्रक लेकर आ रहा था। हथिगवां थाना क्षेत्र के शुकुलपुर के पास सड़क पर बगल में खड़े ट्रक में उसका ट्रक अनियंत्रित होकर भिड़ गया। इससे ड्राइवर के साथ ही खलासी मंजीत सिंह (30) पुत्र दयाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक से दोनों को निकाला, लेकिन तब तक खलासी मंजीत सिंह की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें