फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईस मिनट की बारिश में ही घरों-दुकानों में घुसा पानी

Fri, 31 Jul 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ बाईस मिनट की बरसात से बेल्हा में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। टक्करगंज की सभासद के घर,  सियाराम कालोनी स्थित होली फेथ पब्लिक स्कूल तालाब सरीखा नजर आने लगा। शहर की सड़कें जहां लबालब हो गईं, वहीं कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया। शुक्रवार की बरसात ने सावन आने का एहसास करा दिया। सुबह से आसमान में छाए बादलों ने दोपहर बाद जमकर बरसात की। शहर की सड़कें जलमग्न होने के साथ ही कई मुहल्लों में पानी शाम तक भरा रहा। रात में 05.7 मिलीमीटर और दोपहर में 14.2 मिमी हुई बरसात से सिनेमा रोड लबालब होने के कारण घंटों मार्ग पर आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन


इस रोड पर स्थित अधिकांश दुकानें बरसात के दौरान ही बंद हो गर्इं, तो कई दुकानों में पानी घुस गया। सिनेमा रोड स्थित टक्करगंज की सभासद छाया श्रीवास्तव के घर में पानी घुसने से भारी दिक्कत हुई। लोग घर से पानी निकालने में लगे रहे। भगवाचुंगी स्थित सियाराम कालोनी की सड़क पर लगभग तीन फुट पानी भर गया। इसी कालोनी में स्थित होली फेथ पब्लिक स्कूल पूरी तरह जलमग्न दिखा। सिनेमा रोड की अधिकांश दुकानों पर पानी घंटों जमा रहा। इससे राहगीरों का आवागमन प्रभावित रहा। विवेकनगर, पल्टनबाजार, सब्जीमंडी, स्टेशनरोड, पुराना माल गोदाम रोड पर शाम तक पानी जमा रहा। इस मुहल्ले के अनेक घरों में पानी भर गया। घरों और दुकानों में जमा पानी निकालने के लिए शाम तक लोग मेहनत करते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें