भक्ति धाम-मनगढ़ में शुक्रवार को कृपालुजी महाराज की अवतार स्थली पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। पांच दिवसीय साधना शिविर का भी आयोजन किया गया है।
कृपालुजी महाराज द्वारा रचित राधा गोविन्द गीत ग्रंथ के दोहों का कैसेट बनाया गया है। गुरु पूर्णिमा पर इस नवीन संकलन का विमोचन जगद्गुरु कृपालु परिषद् की अध्यक्ष डॉ. विशाखा त्रिपाठी ने किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि कृपालुजी महाराज की पहल और उनकी पुत्रियों के द्वारा संचालित किए जा रहे विभिन्न समाजसेवा के कार्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। सीए रामपुरी ने कहा कि सेवा, भक्ति व समाजसेवा के कार्य अनवरत रूप से चलाए जाते रहेंगे। बसपा सांसद बृजेश पाठक ने भी उन्हें समाज का सच्चा सेवक बताया। इस दौरान गुरु भक्ति पर आधारित लीला भी प्रस्तुत की गई।